फिरोजाबादलीक्स…पत्नी बोली—पति शराब पिलाकर बनाता है अप्राकृतिक संबंध. दहेज के लिए कमरे में भूखा रखा जाता है. पुलिस ने दर्ज किया केस
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसे जबरन शराब पिलाता और अप्राकृति संबंध बनाता था. मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर भूखा रखा जाता था. बाद में उसे घर से भी निकाल दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.
महिला का कहना है कि उसकी शादी दो साल पहले मथुरा में रहने वाले युवक से हुई थी. शादी में मिले दहेज से ससुराली असंतुष्ट थे और 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली गलौज की जाती थी और उसे भूखा प्यासा रखा जाता था. पति नशे में मारपीट करता था और उसे भी जबरन शराब पिलाता था. विरोध करने पर मारपीट और अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाता था. ससुरालियों के साथ पंचायत भी हुई लेकिन रवैया नहीं बदला. बेटी होने पर उसे ताना माना जाता था और बाद में उसे घर से निकाल दिया गया.