आगरालीक्स.. अब आगरा से दिल्ली का सफर फ्लाइट से करिए, 65 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएंगे और फ्लाइट का किराया 1525 रुपये होगा, मंगलवार को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रायल रन हुआ। फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चलेगी। दिल्ली-आगरा का किराया 1525 रुपये रहेगा। समय 65 मिनट लगेगा।
दिल्ली-आगरा-बीकानेर रूट पर रीजनल कनेक्टिविटी के तहत जूम एयरलाइंस 31 अक्तूबर से फ्लाइट शुरू कर रहा है।
वेबसाइट पर बुकिंग
वेबसाइट पर 31 अक्तूबर यानी गुरुवार से दिल्ली आगरा और आगरा दिल्ली के बीच ही यात्रियों से ऑनलाइन बुकिंग खोली गई हैं। फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10 10 बजे चलकर 11 15 पर आगरा पहुंच जाएगी। यह फ्लाइट शाम को आगरा से 5.40 पर चलकर दिल्ली में 6.20 पहुंचेगी, आगरा से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह जाएगी।
आगरा से दिल्ली और बीकानेर के लिए और फिर दोनों जगह से आगरा वापसी के लिए फ्लाइट होंगी।