आगरालीक्स आगरा में लूट करने में पकडे गए युवक ने चौकी में खुद को आग लगा दी, उसे गंभीर हालत में आगरा से दिल्ली रेफर किया गया है।
आगरा की छलेसर चौकी के पास मंगलवार को ट्रक चालक से मोबाइल और कैश लूट कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने फीरोजाबाद शाही मस्जिद कटरा पठान निवासी जफर को अरेस्ट कर लिया, पुलिस उसे अपने साथ चौकी पर ले आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जफर टॉयलेट जाने की कहकर गया, वह अपने साथ डीजल से भरी कैन ले गया, टायलेट में डीजल से भरी कैन उडेल कर आग लगा दी, आग की लपटें उठने पर वह चीखने चिल्लाने लगा, पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया, उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस के आला अधिकारियों की घटनाक्रम पर नजर है।