आगरालीक्स.. आगरा में मनकामेश्वर के पास स्थिल लुहार गली सत्यनारायण मार्केट में लगी भीषण आग, एक परिवार आग में फंसा, कास्मेटिक की दुकान जलकर स्वाह हो गईं। मकान में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, बचाव कार्य जारी है।
आगरा में मंगलवार को श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास स्थित लुहार गली में सत्यनारायण मार्केट है, इस मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान और मकान हैं। दुकानें बंद थी, रात को मार्केट में आग लग गई, एक के बाद एक दो दुकानों से आग की लपटें तेज होती गईं। कुछ ही देर में आग की लपटें बिकराल हो गईं।
मकान में फंसा परिवार, सुरक्षित बाहर निकाला
कुछ ही देर में तीन दुकान और दो घरों में आग लग गई, नीचे दुकान और तीसरी मंजिल पर सचिन शर्मा का परिवार फंस गया। सचिन शर्मा का परिवार फंस गया, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग में फंसे परिवार को बाहर निकाला। कुछ ही देर में दुकान और मकान जलकर स्वाह हो गए, लाखों रुपये का नुकसान बताया गया हैै।
मची अफरा तफरी
मार्केट में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बडी संख्या में दुकानदार और स्थानीय लोग आ गए, आग की चपेट में अन्य दुकान ना आ जाएं, इसे लेकर लोग दहशत में रहे, आग के कारणों की जांच की जा रही है।