Saturday , 8 August 2026
Home agraleaks Flight starts from Agra to Nagpur, soon for four more cities#agranews
agraleaksटूरिज़्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Flight starts from Agra to Nagpur, soon for four more cities#agranews

204

आगरालीक्स(30th August 2021 Agra News)… आगरा के लिए एक और खुशखबरी. आज से इस शहर के लिए शुरू हुई फ्लाइट. चार अन्य शहरों के लिए लिए भी जल्द.

नागपुर से जुड़ा आगरा
आगरा से अब एक और शहर के लिए कनेक्टिविटी बढ़ गई है। ये शहर है नागपुर। इसके बाद अब आगरा एक और शहर से हवाई मार्ग से जुड़ गया है। दरअसल, आगरा से अहमदाबाद, बंगलुरू के लिए चलने वाली फ्लाइट का रेस्पोंस काफी अच्छा आ रहा है। इन फ्लाइटों को बड़ी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। अभी तक इंडिगो ही फ्लाइट संचालित कर रही है। अब अन्य एयरलाइंस भी रुचि दिखाने लगी हैं।

अहमदाबाद होकर नागपुर गई फ्लाइट
खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि सोमवार से इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है। अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट ही अहमदाबाद से नागपुर गई है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट 72 सीटर है।

चार और शहरों के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट
ए. अंसारी ने बताया कि इसके अलावा चार और शहरों के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू होने वाली है। इनमें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, भोपाल के अलावा दो अन्य शहर शामिल हैं।

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड
आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है। इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं। लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Heavy rain alert for Agra. Heavy rainfall is likely tonight or tomorrow morning

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश का अलर्ट. आज रात को या कल सुबह...

बिगलीक्स

ACE 2026 : Infertility rate decline, AI assisted technique improve IVF success rate

आगरालीक्स…Agra News खतरा मंडराने लगा है, प्रजनन क्षमता कम होने से बुजुर्गों...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died after car hit bike in Sikandara Agra

आगरालीक्स आगरा में कार का कहर, दो युवकों की मौत।आगरा के सिकंदरा...

बिगलीक्स

Agra’s Man Bride absconding after few hours of marriage

आगरालीक्स आगरा का युवक शादी कर दुल्हन को विदा कराकर ला रहा...

error: Content is protected !!