आगरालीक्स …आगरा में चार बेटियां यमुना में डूब गई हैं, इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग प्रयास कर रहे हैं लेकिन पता नहीं चल सका है।
आगरा के रुनकता सिकंदरा में यमुना में नहाते समय चार लडकियां डूब गईं, इन्हें बचाने के लिए ग्रामीण जुटे हुए हैं। शनिवार सुबह 9 बजे जुगसैना गांव निवासी सुरेश की 10 साल की बेटी बबिता, महेश की 12 साल की बेटी मोनिका और लक्ष्मण की 15 साल की बेटी ललिता व 12 साल की बेटी पूनम यमुना में नहा रहीं थी, एक के बाद एक चारों यमुना में डूब गई। उनके साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचा दिया, स्थानीय लोग आ गए लेकिन चारों बेटियों का पता नहीं चल सका।
गोताखोरों के न आने से आक्रोश
स्थानीय लोग यमुना में डूबी चारों बेटियों को बचाने में जुटे रहे, काफी देर तक गोताखोरों के न आने पर स्थानीय लोग भडक गए, सांसद चौधरी बाबूलाल भी पहुंच गए।