Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Four person drown in well at Agra
टॉप न्यूज़

Four person drown in well at Agra

IMG-20151130-WA0004
आगरालीक्स….आगरा में आज एक कुंए में उतरे चार युवक मीथेन गैस के प्रभाव के कारण बेहोश हो गए। चारों जिंदगी और मौत की जंग के बीच करीब एक घंटे तक छटपटाते रहे। मीथेन गैस का प्रभाव इतना अधिक था कि वे चारों कुएं से बाहर नहीं निकल पाए और सीढ़ी पर ही बेहोश हो गए। मीथेन गैस के कारण बाहर मौजूद लोगों की भी इतनी हिम्मत नहीं हो सकी कि वे उन्हें बाहर निकाल सकें। बाद में जब पुलिस ने उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। चारों को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
आगरा के नगला बूढ़ी के पास जल निगम का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है। बताया जाता है कि इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की एक मशीन खराब हो गई थी। प्लांट का इंचार्ज अंकित है। अंकित ने करन, सोनू और दीपक को मशीन ठीक करने के लिए सीढ़ी से कुएं में उतारा। बताया जाता है कि कुएं में मीथेन गैस का काफी प्रभाव था जिसके कारण तीनों लोग बुरी तरह से उसमें छटपटाने लगे और आवाज लगाने लगे। इस पर कुंए के बाहर मौजूद अंकित का भाई उन्हें बचाने के लिए कुंए में उतरा, लेकिन वो भी गैस के प्रभाव में आने लगा। बाद में प्लांट का इंचार्ज अंकित ने किसी तरह अपने भाई सनी को बाहर निकाल लिया। अंकित बाकी बचे तीनों युवकों को बाहर निकालने के लिए कुएं में उतर गया लेकिन उसका पैर फिसल जाने के कारण वह भी गैस की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया। बाहर मौजूद सनी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन गैस के प्रभाव के कारण कोई भी कुएं के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि चारों युवक करीब एक घंटे तक कुएं के अंदर जिंदगी और मौत के बीच छटपटाते रहे। पुलिस ने जैसे-तैसे चारों को कुएं से बाहर निकाला। जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनके शरीर में किसी भी प्रकार की हलचल न होने के कारण उन्हें तुरंत ही एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। बताया जाता है कि उनकी काफी गंभीर हालत बनी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!