आगरालीक्स… आगरा में सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद एफएसडीए की टीम ने बसपा से पूर्व विधायक जुल्लिफकार भुटटो के स्लॉटर हाउस पर जांच की। ट्रे वॉशिंग में जंग, पशुओं की परीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली। इस पर एक अगस्त तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
शनिवार को आगरा के कुबेरपुर तहसील एत्मादपुर के प्लाट न० 293 -295 एवं 297 स्थित एच एम ए फ़ूड एक्सपोर्ट लिमिटेड का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा किया गया। आई जी आर एस पोर्टल एवं प्रबल प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत आगरा ने शिकायत की थी, इसके बाद अधिहीत अधिकारी डॉ श्वेता सैनी के नेत्रत्व में जांच की गई। इसमें ये कमियां मिली
1 – फ्रोज़ेन पैकिंग सेक्शन में फ्लाई ट्रैपर नहीं पाया गया
2 – ट्रे वाशिंग सेक्शन में जंग लगी प्लेटें पाईं गई
लाइटिंग की व्यवस्था अपर्याप्त पायी गई
दीवारों के कोनों में गंदगी एवं निष्प्रयोज्य सामग्री पायी गई
वाल गार्ड में जंग लगा पाया गया
दीवारों एवं छतो पर सीलन एवं मकड़ी का जाला पाया गया
दीवारों से सफ़ेद परत गिरते हुए पाया गया I
3 – फ्रेश पैकिंग सेक्शन में कार्मिको को हैंड ग्लब्स और परिसर के लिए उपयुक्त जूते पहने बिना कार्य करते हुए पाया
मांस को काटने में लाये जा रहे चाकू फ़ूड ग्रेड का नहीं पाया गया
पान मसाले का पाउच पाया गया I
4- डी कंटैमिनेशन सेक्शन में मांस उत्पादों को संदूषण रहित करने संबंधी साक्ष्य नहीं पाया गया
उक्त क्षेत्र की तरफ लिफ्ट के खुले हुए हिस्से से संदूषण की संभावना है I
5 – चिलर सेक्शन में जंग लगे हुए हुक पाए गए Iगैलरी में पानी का जमाव पाया गया I
6 – पुरुषों के चेंज रूम में हैंड वाश सिस्टम ख़राब पाया गया I उक्त क्षेत्र के असंतोष जनक रख रखाव से स्पष्ट है कि यह प्रयोग में नहीं लाया जाता I दीवारें , छत्त एवं वर्कर्स के रैक टूटे फूटे और गंदे थे I
7 -स्लॉटरिंग सेक्शन के दरवाज़ों में आटोमेटिक डोर क्लोज़र नहीं था I मौके पर कोई पशुओं के परीक्षण रिपोर्ट नहीं पाई गयी I
एक अगस्त तक देना है तीन साल का रिकॉर्ड
खाद्य कारोबार कर्ता से विभिन्न बिंदुओं यथा ट्रांसपोर्ट वाहनों के एफ एस एस आई लाइसेंस , प्रति उत्पादन एवं निर्यात , वर्कर्स के फिटनेस सर्टिफिकेट , परिसर के रंगाई पुताई और वध किये जाने वाले निर्धारित पशुओं की संख्या से संबंधित पिछले तीन वित्तीय वर्षों का रिकॉर्ड 01 अगस्त तक कार्यालय अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आगरा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गयें ।