
शुक्रवार को दोपहर तीन बिजे सीएम अखिलेश यादव एकलव्य स्टेडियम में एक सुर एक ताल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई स्कूलों की छात्राएं प्रस्तुति देंगी, इसके लिए कई दिनों से हॉल में रिहर्सल चल रहा था। मगर सीएम के आने से एक दिन पहले ग्राउंड में रिहर्सल कराया गया। सुबह से ही छात्राओं को ग्राउंड में बिठा लिया गया था। तेज धूप के बीच छात्राओं के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। इसी दौरान तीन छात्राएं बेहोश हो गई। इससे खलबली मच गई। छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया गया।
Leave a comment