आगरालीक्स …..आगरा में डॉक्टरों की संख्या आईएमए के चुनाव के लिए सुबह से ही गरम माहौल रहा। आईएमए भवन तोता का ताल पर सुबह 11 बजे से मतदान करने के लिए डॉक्टरों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर दो बजे के बाद डॉक्टरों की संख्या बढ गई। गुरुवार शाम छह बजे तक मतदान होने के बाद रात को परिणाम घोषित किए गए। इसमें डॉ आर एस कपूर को अध्यक्ष निर्वाचित चुना गया है। डॉ आर एस कपूर को ४४२ वोट तो डॉ संजीव वर्मा को ११९ वोट मिले.डॉ आर एस कपूर ने डॉ संजीव वर्मा को ३२३ वोट से हरा दिया। डॉ जी एस सिकरबार और डॉ बी एस बघेल संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए.डॉ रूपक सक्सैना सांस्कृतिक सचिव चुने गए.
ये है नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन
अध्यक्ष निर्वाचित डॉ आर एस कपूर
उपाध्यक्ष डॉ ओपी यादव और डॉ विनोद बंसल
कोषाध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा
संयुक्त सचिव डॉ जी एस सिकरबार और डॉ बी एस बघेल
सांस्कृतिक सचिव डॉ रूपक सक्सैना
एडिटर डॉ पंकज नगायच
हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी डॉ अरविंद यादव
आईएमए एएमएस चेयरमैन डॉ अरुण जैन
आर्इ्एमए एएमएस वाइस चेयरमैन डॉ पारुल अग्रवाल
एग्जीक्यूटिव मेम्बर डॉ मनोज जैन
एग्जीक्यूटिव मेम्बर 23
स्टेट काउंसिल मेम्बर 23
सेंट्रल काउंसिल मेम्बर 11
Leave a comment