आगरालीक्स… आगरा में एक बडे हिस्ट्रीशीर मोनू यादव को पुलिस ने अरेस्ट किया है, उस पर चौथ वसूली, कब्जा करने सहित गंभीर धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्री शीटर मोनू यादव से पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा के थाना एत्माउददौला के नगला रामबल निवासी हिस्ट्री शीटर मोनू उर्फ मनोज यादव पुत्र श्याम बाबू के खिलाफ थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। थाना एत्माउददौला पुलिस ने बताया कि मोनू यादव आगरा का भू माफिया है तथा यमुना पार में इसके आतंक से जनता का सामान्य व्यक्ति इसके विरुद्ध गवाही और मुकदमा लिखवाने का साहस नहीं जुटा पाता है। थाना एत्माद्दौला खंदौली और एत्मादपुर में इस अपराधी का इतना आतंक है कि कोई भी जमीन की फरोख्त होती है तो उसमें इसका हिस्सा व चौथ वसूली के रुप में रहता है इन्हीं उपरोक्त आपराधिक कृत्य के परिणाम स्वरुप इसने अपने पास नामी-गिरामी अकूत संपत्ति जमा कर रखी है इसके द्वारा नगर निगम के ठेकों पर जबरदस्ती कब्जा किया जाना तथा उनके ठेकेदारों को आतंकित कर अपने व्यक्तियों को लगा कर वसूली कराना इसका मुख्य पेशा है।
इस मामले में किया अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी 2018 कोई मोनू यादव के गैंग द्वारा मोहन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी 912 नुनिहाई थाना एत्माद्दौला आगरा का अपहरण कर रामबाग के ठेके को अपने पक्ष में करने के लिए मारपीट की थी, इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 105 वर्ष 2018 धारा 147 323 364 506 आईपीसी में थाना एत्माद्दौला पर दर्ज किया गया और विवेचना चल रही थी। इसी मुकदमे में पुलिस ने मोनू यादव को अरेस्ट किया है।
हत्या के प्रयास सहित 12 मुकदमे
मोनू यादव के विरुद्ध अब तक विभिन्न स्थानों पर कुल 12 मुकदमे पंजीकृत हुए हैं जिसमें दो मुकदमे हत्या के और 4 मुकदमे हत्या के प्रयास सहित अन्य भारतीय दंड संहिता के मुकदमे पंजीकृत हैं ज्ञात हो कि उक्त अपराधी को अब तक किसी जनपद की पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है यह अन्य सभी मुकदमों में न्यायालय में जाकर के हाजिर होना तथा माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन प्राप्त करना आदि रहा है थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा इस बार इसकी गिरफ्तारी की गई है।