
फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के भतीजे शिशुपाल सिंह का आरोप है कि मंगलवार दोपहर 3 30 बजे वे सिकंदरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने दो लाख रुपये विड्रा करने के लिए चेक दिया, लेकिन उन्हें कैश न होने की जानकारी देते हुए कैश देने से इन्कार कर दिया गया। उनका आरोप है कि बैंक में कैश रखा हुआ था, इसके बाद भी उन्हें कैश नहीं दिया गया। इस मामले की शिकायत बैंक के टोल फ्री नंबर पर भी की है।
Leave a comment