स्पोर्टसलीक्स....मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मनाया हैलोवीन का जश्न. देखें फोटोज और वीडियो
मैच से पहले का जश्न
टी20 वल्र्ड कप में आज रोमांचक मैच है या फिर करो या मरो का मैच है यह भी आप कह सकते है. न्यूजीलैंड और भारत दोनों के लिए ही यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. हालांकी दोनों ही टीमों मे इस मैच को लेकर काफी जोश है. मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ,रोहित शर्मा और रवि अश्विन जैसे अन्य क्रिकेटर अपने परिवार के साथ हैलोवीन उत्सव का आनंद लेेते हुए देखे गए. इसी बीच रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें शार्दूल ठाकुर और ईशान किशन कपल डांस कर रहे हैं. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या इसे देख हंसते नजर आ रहे हैं. वीडियो में टीम के खिलाड़ियों की फैमिली भी नजर आ रही है.
फैंस के लिए शेयर की फोटोज
प्रशंसकों को भारतीय क्रिकेट टीम के हैलोवीन समारोह की एक झलक देते हुए, अश्विन की पत्नी पृथ्वी ने एक मनमोहक तस्वीरें साझा कीं है. इनके साथ साथ हार्दीक पांडया की पत्नी नतासा स्टेनकोविक ने भी जश्न के वीडियो और तस्वीरें साझा कीं.