Tuesday , 19 May 2026
Home टॉप न्यूज़ India cancels licences of 2406 NGOs over foreign funds
टॉप न्यूज़

India cancels licences of 2406 NGOs over foreign funds

132

fund
आगरालीक्स……  विदेश से चंदा लेकर हॉस्पिटल, स्कूल सहित अन्य कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लाइसेंस रदृ किए जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के 740 संगठन हैं। इस तरह  केंद्र सरकार ने देश भर के कुल 2,406 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लाइसेंस रद कर दिए हैं। इनमें वे एनजीओ भी शामिल हैं, जो स्कूलों और अस्पतालों का संचालन करते हैं। पंजीकरण रद करने के मद्देनजर ये गैर सरकारी संगठन अब विदेशी चंदा हासिल नहीं कर पाएंगे। एफसीआरए कानून के उल्लंघन पर इस वर्ष पहले ही सरकार करीब 13,470 एनजीओ का लाइसेंस रद कर चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जिन एनजीओ के लाइसेंस रद किए गए हैं, उनमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। वहां के 964 एनजीओ के लाइसेंस रद हुए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 740 और कर्नाटक के 614 के गैर सरकारी संगठनों का नंबर आता है। इस क्रम में तमिलनाडु के भी 88 गैर सरकारी संगठनों के लाइसेंस रद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस रद करने की यह प्रक्रिया 19 जून से मंगलवार के बीच हुई। दरअसल गैर सरकारी संगठनों ने अपने सालाना रिटर्न पेश नहीं किए थे और उनके कार्यों में अन्य विसंगतियां भी पाईं गईं थीं। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी योगदान नियामक अधिनियम (एफसीआरए) के तहत इन एनजीओ के लाइसेंस रद करने का फैसला किया है। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वेटिकन से जुड़ी गैर सरकारी संस्था ‘कारिटस इंटरनेशनल के लेन-देन पर भी नजर रखी जा रही है। उसे नोटिस जारी कर कहा गया है कि विदेश से चंदा लेने के लिए उसे पूर्व में अनुमति लेनी होगी। हालांकि ‘कारिटस इंटरनेशनल के प्रवक्ता ने ऐसे किसी नोटिस मिलने से इंकार किया है। प्रवक्ता का कहना है कि उनकी संस्था सभी मानकों का पूर्णतया पालन करती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : 10 Healthy Drinks for Summer That Can Protect You from Heatwaves

आगरालीक्स…पेट ही नहीं मूड़ भी रहे कूल! गर्मियों में ऐसे 10 हैल्दी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Protest against the closure of the medicine market in Agra intensifies

आगरालीक्स…’हमारा प्रतिष्ठान खुला रहेगा…’, व्हाट्स एप पर भेजे गए मैसेज, पोस्टर भी...

टॉप न्यूज़

Firozabad News: The body of a 17-year-old graduate student was found in room…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…ग्रेजुएशन कर रहे 17 साल के छात्र का शव फंदे से लटका...

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

error: Content is protected !!