आगरालीक्स… आगरा की एडवोकेट दरवेश सिंह को बार काउंसिल ऑफ यूपी की कार्यवाहक अध्यक्ष दरवेश सिंह को बनाया गया है। वह पहली महिला हैं जो अध्यक्ष बनी हैं। वे अभी तक बार काउंसिल की उपाध्यक्ष थीं।
शनिवार को वर्तमान अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद दरवेश सिंह को बार काउंसिल ऑफ यूपी की कार्यवाहक अध्यक्ष दरवेश सिंह को बनाया गया है।
एटा की रहने वाली दरवेश सिंह वर्ष 2012 में बार काउंसिल की सदस्य चुनी गई थी। आगरा में बार काउंसिल का चुनाव जीतने वाली वह पहली महिला थीं। तीन माह पहले हुए यूपी बार के चुनाव में वह उपाध्यक्ष चुनी गईं। बार काउंसिल ऑफ यूपी के सचिव, निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामजीत सिंह यादव के मुताबिक बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पारित आदेश 11 नवंबर के अनुपालन में शनिवार को बार काउंसिल के वर्तमान अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव के पक्ष में 15 तथा विपक्ष में छह मत पड़े, जबकि एक मत रद हो गया। 15 मत उपाध्यक्ष दरवेश सिंह के पक्ष में होने पर उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को वह बार काउंसिल के इलाहाबाद स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी।
Leave a comment