आगरालीक्स… आगरा की मेडिकल छात्रा की मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में हत्या की गई थी, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, छात्रा की मोबाइल डिटेल के बाद पुलिस को एक युवक पर शक है, उसकी धरपकड के लिए पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी, वह अभी पकडा नहीं जा सका है।
आगरा के कमला नगर निवासी डीवीवीएनएल में कार्यरत राकेश कश्यप की बेटी अनुष्का कश्यप (20 साल) केडी डेंटल कॉलेज, व्रंदावन, मथुरा में बीडीएस फर्स्ट ईयर कर रही थी। वह केडी डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में कमरा नंबर 309 में रह रही थी, बुधवार सुबह 27 जून को काफी देर तक उसके रूम का कमरा नहीं खुला, वार्डन ने कमरे को खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कमरे में दुपटृटे से लटका मिला अनुष्का का शव
पुलिस के आने के बाद छात्रा के कमरे का दरवाजा तोडा गया, अंदरा अनुष्का का शव दुपटटे पर लटका हुआ था, उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक अनुष्का की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों को भी सूचना दे दी।
घर में मचा कोहराम, दहशत में छात्राएं
अनुष्का की मौत की खबर से राकेश कश्यप के घर में कोहराम मचा हुआ है, लाडली बेटी की मौत से परिजनों का रो रोक बुरा हाल है। वे अनुष्का की मौत का कारण नहीं समझ पा रहे हैं, कहना है कि अनुष्का सुसाइड नहीं कर सकती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, कमरे की भी तलाशी ली गई है। साथी छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना से साथी छात्राएं दहशत में हैं।
हत्या का मुकदमा, खंगाली कॉल डिटेल
इस मामले में मथुरा पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं, जिससे हत्या से पहले छात्रा ने किससे फोन पर बात की थी उसका पता चल सके। इस दौरान पुलिस को एक युवक का नंबर मिला है, वह दिल्ली का रहने वाला है। छात्रा युवक से फोन पर बात करती थी, सीओ सदर का मीडिया से कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है, एक टीम को दिल्ली दबिश देने के लिए भेजा गया है।