आगरालीक्स.. आगरा का विकास करा रही एडीए की दीवार भी कमजोर हैं, आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यालय की दीवार भरभरा कर गिर गई, दीवार के सहारे दो कार खडी हुईं थी, ये दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है, उन्होंने दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है।
आगरा के जयपुर हाउस में एडीए कार्यालय है, एडीए कार्यालय के आस पास रिहायशी इलाका है। यहां लोगों के आवास बने हुए हैं। गुरुवार को एडीए की दीवार के बगल में दो कार खडी हुईं थी, बारिश के बाद एडीए की दीवार का एक हिस्सा कारों पर गिर गया, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। दीवार का एक हिस्से के मलबे में दो कार दबी हुईं थी।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि एडीए की दीवार ही कमजोर है तो शहर का विकास क्या होगा, उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया, इसके बाद पुलिस पहुंच गई। दीवार के मलबे से कार को बाहर निकाला जा सका, दिन में दीवार गिरने पर लोग भी चपेट में आ सकते थे।