Friday , 1 May 2026
Home स्पोर्ट्स Kolkata Knight Riders beats Mumbai Indians in IPL 8
स्पोर्ट्स

Kolkata Knight Riders beats Mumbai Indians in IPL 8

146

gambhir
मुंबई इंडियंस द्वारा रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने शानदार अंदाज में 18.3 ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर ने टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। कोलकाता की तरफ से गौतम गंभीर (57) और सूर्यकुमार यादव (46) की पारियां मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 98) की पारी पर भारी पड़ीं।
मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मोर्ने माेर्कल ने दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर एरोन फिंच काे उमेश यादव के हाथों आउट करवा दिया मुंबई इंडियंस को 8 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। एरोन ने पांच गेदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक छोर पर मजबूती से जमे हुए थे, परंतु दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज टिकता हुआ नजर नहीं आया। 7 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 7 रन बनाने वाले अादित्य तारे को शाकिब अल हसन ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव के हाथों कैच आउट करवाया। उस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 37 रन था। मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट भी इसी स्कोर पर गिरा। तारे के बाद मैदान पर उतरे अंबाती रायडू खाता भी नहीं खोल पाए। रायडू को मोर्कल की अपने ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे पठान के हाथों कैच आउट करवाया।

रायडू के बाद मैदान में उतरे कोरी एंडरसन ने कप्तान रोहित शर्मा का बखूबी साथ दिया और दोनों की जोड़ी अंत तक मैदान में डटी रही। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 131 रन की भागीदारी की। रोहित शर्मा ने 65 गेंदों में 12 चौकों अौर 4 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर पर कोरी एंडरसन ने 41 गेंदों में 4 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।
कोलकाता की टीम ने करारा जवाब देते हुए सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर जीत 18.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने 43 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली और वो बुमराह की गेंद पर आउठ हुए जबकि उनसे पहले ओपनर उथप्पा 9 रन बनाकर और मनीष पांडे 40 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 20 गेंदों पर 46 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को 9 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। यूसुफ पठान 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से कोरी एंडरसन, बुमराह और हरभजन सिंह को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Sports Wizard Cricket Club is honing the talents of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Fast bowler Lungi Ngidi injured while taking a catch during an IPL match; hospitalized

नई दिल्लीलीक्स….आईपीएल मैच में कैच लेने के दौरान सिर के बल गिरे...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: 80 Children Participated in a Competition in Agra on World Skating Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्केटिंग दिवस पर 80 बच्चों ने कॉम्पटीशन में लिया...

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

error: Content is protected !!