आगरालीक्स… आगरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं, वे आगरा से विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा ने सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की टिकट काट कर प्रो एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है, फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद चौधरी बाबूलाल की जगह राजकुमार चाहर को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसका विरोध शुरू हो गया है, वहीं राजबब्बर के पफतेहपुर सीकरी से चुनाव लडने की घोषणा के साथ ही बसपा और रालोद के पूर्व विधायक कांग्रेस में आ गए हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में भी अन्य दलों के बडे नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
धूप में अमित शाह का इंतजार
आगरा कॉलेज मैदान पर दोपहर 2 बजे के बाद भीड जुटने लगी, धूप में लोग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इंतजार कर रहे हैं।