आगरालीक्स… आगरा सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त प्रीता हरित ने भाजपा पर बोला हमला, रविवार को आगरा पहुंची कांग्रेस से आगरा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी प्रीता हरित ने कहा कि 10 साल में आगरा का विकास नहीं हुआ। इसके लिए भाजपा सांसद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान आयकर आयुक्त के पद से वीआरएस लेकर राजनीति की राह चुनी है, जिससे देश की राजनीति सकारात्मक दिशा में जा सके। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहकर बेहतर समाजसेवा करने का मौका मिलेगा।
हाथ पर है भरोसा
प्रीता हरित ने कहा कि हाथ पर भरोसा है इसलिए कांग्रेस को चुनाव है, आगरा अच्छी जगह है, यहां विकास की दरकार है लेकिन पूर्व के भाजपा सांसदों ने शहर का विकास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आगरा मेरे लिए नया नहीं है, मुझे आगरा के मुददों की जानकारी है। मेरा पूरा परिवार कांग्रेस से जुडा रहा है इसलिए कांग्रेस ज्वाइन की है।