आगरालीक्स ..आगरा में एक सब्जी विक्रेता, एक नामचीन चिकित्सक के कंपाउंडर के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद होम क्वारंटाइन किया गया है। 196 केस हो चुके हैं, नए केस आने के साथ ही टीम रोकथाम के प्रयास करने में जुटी हुई है।
आगरा में शुक्रवार को आए कोरोना के 24 नए केस में फ्रीगंज हरीपर्वत क्षेत्र का सब्जी विक्रेता भी शामिल है। वह सर्दी जुकाम और सांस लेने में परेशानी होने पर जिला अस्पताल पहुंचा, उसे भर्ती कर सैंपल भेजे गए। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है, सब्जी विक्रेता पहले आटो चलाता था अब सब्जी बेचने लगा है, वह सिकंदरा सब्जी मंडी से सब्जी ला रहा था और पूरे क्षेत्र में सब्जी बेचता था। इसके बाद से खलबली मची हुई है, पुलिस ने भी सख्ती कर दी है। उससे सब्जी लेने वाले लोगों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
अस्थि रोग विशेषज्ञ के कंपाउंडर का बेटा पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन किए
एसएन के वार्ड बॉय के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके साथ में रह रहा बडे भाई का बेटा सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वार्ड बॉय के बडे भाई विजय नगर कॉलोनी में एक अस्थि रोग विशेषज्ञ के कंपाउंडर हैं, ऐसे में कंपाउंडर के बेटे के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने उन्हें भी होम क्वारंटाइन कर दिया है।