आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के 45 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित की संख्या बढकर 241 पहुंच गई है। छह मौत और 20 ठीक हो चुके हैं।
आगरा में शनिवार रात को रिकॉर्ड कोरोना के 45 नए केस आए हैं, इसमें से भगवान टॉकीज के पास स्थित हॉस्पिटल के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, ये हॉस्पिटल और सेवा सदन में क्वारंटाइन में थे। इन सभी को भर्ती किया जा रहा है। वहीं, तीन कोरोना संक्रमित रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल से जुडे हुए हैं, इस हॉस्पिटल के डॉक्टर और उनके सर्जन बेटे कोरोना संक्रमित होने के बाद चार और लोग पॉजिटिव मिले थे।
पांच जमाती और उनके संपर्क वाले संक्रमित
वहीं, 45 में से पांच जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
छह कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले पॉजिटिव
वहीं, 45 में से छह कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। वहीं, तीन कोरोना संक्रमित हॉस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारी हैं।