आगरालीक्स… आगरा की थोक सब्जी और फल मंडी बंद कर दी गई है, सब्जी विक्रेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे उनकी जांच कराई जा सके।
आगरा के फ्री गंज क्षेत्र का सब्जी विक्रेता कोरोना संक्रमित मिला है, वह सिकंदरा थोक सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आता था। सब्जी मंडी में रात को भीड उमडती थी, सब्जी विक्रेता एक दूसरे के पास पास खडे होकर सब्जी खरीदते थे और लेकर आते थे, मास्क तक नहीं लगा रहे थे। ऐसे में एक सब्जी विक्रेता के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सब्जी मंडी रविवार को नहीं खुली। मीडिया से मंडी सचिव शिव कुमार राघव का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेश मिलने के बाद ही मंडी खोली जाएगी, अभी फल और सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

हॉट स्पॉट एरिया की तरह से सख्ती
सब्जी विक्रेता के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद थोक सब्जी मंडी में हॉट स्पॉट एरिया की तरह से सख्ती की गई है, यहां किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा है, पूरी तरह से सब्जी मंडी को बंद करा दिया गया है।