आगरालीक्स …आगरा में लॉक डाउन में बीमार पडने पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की है। डॉक्टरों के नंबर पर फोन कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
आगरा में मरीज परेशान हो रहे हैं, ऐसे में मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। मरीज अपने घर बैठकर टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ ले सकते हैं,डॉक्टर के नंबर पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं, यह सुविधा सुबह आठ से रात आठ बजे तक दी जाएगी।



