आगरालीक्स.. आगरा में कोटा के कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र रोडवेज बस से आगरा पहुंचने लगे हैं, इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है, रिसोर्ट में रोका गया है, यहां से इनके घर भेजा जाएगा।
आगरा सहित कई जिलों के छात्र छात्राएं मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए कोटा, राजस्थान के कोचिंग सेंटर में तैयारी करते हैं। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन के बाद बडी संख्या में छात्र छात्राएं कोटा में फंस गए थे। इन्हें वापस लाने के लिए रोडवेज की 200 बसें भेजी थी, ये बस शनिवार रात को आगरा के फतेहपुर सीकरी पर पहुंचने लगी हैं।

छात्र छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग
बस में सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह पर मास्क लगाकर छात्र छात्राओं को लाया गया है, फतेहपुर सीकरी में एक रिसोर्ट पर बस से छा छात्राओं को उतारा गया, इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही ब्योरा भी दर्ज किया जा रहा है। टीम इनका परीक्षण करेगी, इसके बाद इन्हें इनके घर भेजा जाएगा। आगरा पहुंचे छात्र उत्तर प्रदेश के कई शहरों से हैं, बडी संख्या में छात्र कोटा में फंसे हुए थे, इन्हें सरकार द्वारा लाने के प्रयास किए गए हैं।