Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Lock Down in Agra: Restaurant Home Delivery boy coming from Delhi dead in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Lock Down in Agra: Restaurant Home Delivery boy coming from Delhi dead in Agra

119

आगरालीक्स… कोरोना की रोकथाम के लिए लॉक डाउन के बाद दिल्ली से पैदल पैदल अपने घर लौट रहे रेस्टोरेंट के होम डिलीवरी ब्वॉय की आगरा में मौत, तबीतयत बिगडने पर स्थानीय लोगों ने मदद की, कुछ देर में ही मौत हो गई।
25 मार्च को देश भर में लॉक डाउन होने के बाद बडी संख्या में लोग दिल्ली, पलवल, हरियाणा से आगरा होते हुए अपने घर झांसी, कानपुर, बिहार जा रहे हैं। कुछ दूर के लिए वाहन मिल जाते हैं, इसके बाद पैदल चलना पड रहा है। ऐसे में शनिवार को आगरा में पैदल पैदल अपने घर मुरैना जा रहे रेस्टोरेंट के होम डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई।
दिल्ली के रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी ब्वॉय मुरैना निवासी रणवीर अपने दो साथियों के साथ लॉक डाउन से रेस्टोरेंट बंद होने पर अपने घर के लिए निकला। वह शनिवार सुबह आगरा पहुंच गया। यहां सिकंदरा क्षेत्र में रणवीर की तबीयत बिगड गई, वह एक दुकान के सामने बैठ गया। दुकान मालिक आ गए, उन्होंने रणवीर को चाय पिलाई और खाने का इं​तजाम भी किया। उसने कहा कि सीने में दर्द हो रहा है, दर्द तेज होता गया, कुछ ही देर में रणवीर की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। रणवीर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Board 2026 Result Vindesh Kumar top in 10th & Kajal Kumari in 12th

आगरालीक्स…Agra News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, आगरा के 10 वीं के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Honesty: Auto-rickshaw Driver Returns ₹15,000 Mistakenly Credited to His Account in Agra

आगरालीक्स…आटो चालक के खाते में गलती से पहुंचा 15000 किराया, लौटाकर बोला...

error: Content is protected !!