आगरालीक्स ..आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल की टिकट क्यों कटी, अब क्या करेंगे चौधरी बाबूलाल
फतेहपुर सीकरी से भाजपा के राजकुमार चाहर प्रत्याशी होंगे
चाहरवाटी निवासी राजकुमार चाहर एक किसान नेता के रुप में प्रचलित हैं, इनके समर्थकों में युवाओं की लंबी फेहरिस्त है, 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर राजकुमार चाहर ने निर्दलीय चुनाव लडा था और 60 हजार वोट मिले थे। उनके समर्थन में बडी संख्या में युवाओं के साथ स्थानीय लोग थे। राजकुमार चाहर बीकॉम हैं।
इसलिए कटी चौधरी बाबूलाल की टिकट
सांसद चौधरी बाबूलाल विवादों में रहे हैं, उनका और सांसद राम शंकर कठेरिया का विवाद पांच साल तक चलता रहा। जुबानी जंग के साथ ही एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था। चौधरी बाबूलाल सरकार के फैसले के खिलाफ भी कई बार बयानबाजी कर चुके हैं। चौधरी बाबूलाल रालोद के टिकट पर चुनाव लडते रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वे रालोद से भाजपा में आए थे और टिकट मिल गया था, कहा जाता है कि मोदी लहर में चौधरी बाबूलाल भी चुनाव जीत गए।