Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Love on social media, Doctor commits suicide after 50 lakh dowry demand
टॉप न्यूज़

Love on social media, Doctor commits suicide after 50 lakh dowry demand


doc
आगरालीक्स…..
एक महिला डॉक्टर की सोशल साइट पर चैटिंग के दौरान डॉक्टर से दोस्ती और प्यार हो गया। वह एमएस कर रही थी और उसके प्यार में डॉक्टर उसके साथ रहने के लिए आ गया। उनकी शादी भी तय हो गई और 27 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन शादी के लिए 50 लाख की दहेज और लग्जरी गाडी की डिमांड होने पर महिला डॉक्टर ने जहर खा लिया, एक महीने इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।
वाराणसी की रहने वाली क्रति जायसवाल बीएलएस मेडिकल कॉलेज झांसी से एमबीबीएस के बाद एमएस कर रही थी। सोशल साइट पर चैटिंग के दौरान उनकी लखनऊ के लक्ष्मणपुरी में रहने वाले डॉक्टर सारस्वत गुप्ता से दोस्ती हो गई और एक दूसरे से प्यार करने लगे। उनके प्यार में डॉक्टर झांसी आ गए और उनके साथ रहने लगे।
27 नवंबर को शादी
दोनों के बीच प्यार के बाद परिजनों ने शादी पक्की कर दी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रति जायसवाल के पिता सियाराम जायसवाल का आरोप है कि शादी में 50 लाख रुपये और एक लग्जरी गाडी की डिमांड की गई। इस पर क्रति को सदमा लगा और एक महीने पहले जहर खा लिया, उनका इलाज कराया गया, लेकिन दो दिन पहले वाराणसी में उनकी मौत हो गई। इस मामले में डॉ सारस्वत गुप्ता, उनके पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!