आगरालीक्स.. आगरा में परिजनों के जाते ही युवती के घर में उसका ब्वॉय फ्रेंड आ गया, पडोसियों ने पुलिस बुला ली, युवक वाशिंग मशीन में छिप गया, थाने में पंचायत के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गया।
शुक्रवार को यमुना ब्रिज के एक घर में युवक और युवती के होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने घर का गेट खटखटाया, युवती बाहर निकल आई। इसके बाद पुलिस के साथ पडोसी भी घर में अंदर घुस गए। कमरों में देखा वहां कोई नहीं था, इसी बीच एक युवक की नजर हिलती हुई वाशिंग मशीन पर पडी।
वॉशिंग मशीन में छिपा था युवक
पुलिस ने वॉशिंग मशीन को खोल कर देखा तो उसमें युवक बैठा हुआ था, पुलिस युवक और युवती को पकडकर थाने ले आई। दोनों के परिजनों को भी थाने बुला लिया गया। थाने पर कई घंटे पंचायत चली, युवक और युवती के परिजनों से कहा गया कि वह शादी कर दें, रात को दोनों के परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गए।
एक साल से प्रेम संबंध, आज करेंगे कोर्ट मैरिज
युवक और युवती के एक साल से प्रेम संंबंध हैं, दोनों पास में ही रहते हैं। पंचायत के निर्णय के बाद शनिवार को युवक और युवती दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे।
कान्सेप्ट फोटो