आगरालीक्स… आगरा में प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूद गए, युवती की मौत हो गई, युवक की हालत गंभीर है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहाबाद के गढ़ी महावई निवासी लक्ष्मी की दो वर्ष पहले निबोहरा के सुल्तान से शादी हुई थी। दो सप्ताह पहले मायके आई थी। शुक्रवार को ससुराल जाने की कहकर घर से निकलने के बाद गायब हो गई। परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि उसे फीरोजाबाद के थाना मटसेना के मिसियापुर निवासी पुष्पेंद्र लेकर गया है। परिजन लक्ष्मी और उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने पूर्व विधायक को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार देर रात परिजनों को एत्मादपुर की छलेसर चौकी के पास रेलवे लाइन पर युवती की लाश और युवक के गंभीर घायल मिलने का पता चला।थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने मृतका का हुलिया बताया तो वह लक्ष्मी से मिलता था। पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर शव की शिनाख्त लक्ष्मी के रूप में की। मृतका के पिता ने पुष्पेंद्र के खिलाफ फतेहाबाद थाने में उसे बहकाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
क्लीनिक चलाता है संचालक
परिजनों ने पुलिस को बताया पुष्पेंद्र के बड़े भाई का फतेहाबाद में क्लीनिक है। वहां कंपाउंडर है, इसी दौरान उसने लक्ष्मी को अपने जाल में फांस लिया। पुलिस ने पुष्पेंद्र को एत्माद्दौला, कालिंदी विहार के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।