आगरालीक्स.. आगरा में पत्नी ने अपने पति के सामने शर्त रखी कि वह शराब नहीं पीएगा तभी उसके साथ रहेगी, इसका ट्रायल लिया, उसे यकीन हो गया कि पति अब शराब नहीं पीएगा, इसके बाद ही वह उसके साथ रहने के लिए तैयार रही।
आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी की शिकायतों का काउंसिलिंग के बाद निस्तारण करने के प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में मलपुरा के एक दंपती में विवाद का मामला तीन सप्ताह पहले पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पत्नी ने शिकायत की, शादी के सात साल से पति रोज शराब छोड़ने की झूठी कसम खा रहा है। दो बच्चे हो गए लेकिन शराब नहीं छोड़ी। पुलिस से शिकायत पर उसे परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। पति ने वादा किया कि वह अब नहीं पियेगा। पत्नी को उस पर यकीन नहीं हुआ। पत्नी ने शर्त रखी की पति दो सप्ताह तक शराब को हाथ नहीं लगाएगा तो वह उसके साथ चली जाएगी। पति इसके लिए राजी हो गया, पत्नी ने दो सप्ताह तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। दो सप्ताह तक पति ने शराब को हाथ नहीं लगाया।