आगरालीक्स ..आगरा में आधी रात को एक्सप्रेस वे होल्ड अप कर बदमाशों ने कहर बरपाया, एक्सप्रेस वे पर पत्थर डाल दिए, कपल के साथ लूट की, बच्चे को खींचने की कोशिश की, ट्रेवल एजेंट के साथ मारपीट कर लूटपाट की। रात में एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात को आगरा लखनफ एक्सप्रेस पर बदमाशों ने आगरा शहर की एप्रोच रोड पर इंटरचेंज से 700 मीटर पहले पूरे रोड पर पत्थर डाल दिए। रात 12 बजे ट्रैवल एजेंट बाह निवासी मनीष पांडेय अपने भांजे के साथ गाडी से आगरा की तरफ आ रहे थे, एक्सप्रेस वे पर पत्थर पडे होने पर उन्होंने गाडी रोकी, 10 12 बदमाशों ने घेर लिया, गाडी में डंडे मारकर शीशे तोड दिए और तमंचा तान कर 20 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश एक्सप्रेस वे पर आने वाली गाडियों में लूटपाट करने के खडे हो गए।

पीछा कर कपल से लूटपाट
15 मिनट बाद लखनऊ की तरफ से मारुति विटारा ब्रेजा कार आती दिखाई दी, बदमाश डंडे और तमंचे लेकर खडे हो गए, कार का ड्राइवर समझ गया और उसने गाडी बैक कर लखनऊ की तरफ लौटने लगा, बदमाशों ने पीछा कर थोडी दूरी पर उनकी गाडी रुकवा दी और लूटपाट की, कार में बैठी महिला के साथ से बच्ची को खींचने की कोशिश की। उनके साथ मारपीट की गई।
बरातियों को देख भागे बदमाश
इसी बीच एक मारुति ईको कार आ गई, उसमें 10 12 बराती थी, उन्हें देख बदमाश भाग गए। पीडितों ने पुलिस को सूचना दी, रात में ही एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। डौकी संजीव कुमार तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस घटना के बाद से कपल और ट्रैवल एजेंट दहशत में है, उनके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की है।
Leave a comment