आगरालीक्स ..कोरोना के केस बढने के बाद टूंडला के बाजार को तीन दिन के लिए बंद किया गया है, सोशल मीडिया पर आगरा के बाजार को बंद करने की अफवाह चल रही है, जिला प्रशासन का कहना है कि आगरा में इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
आगरा मंडल के फीरोजाबाद के टूंडला में कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं। ऐसे में एसडीएम टूंडला एकता सिंह ने टूंडला के बाजार को पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। अब 17 से 19 जून तक टूंडला में बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।
कंटेनमेंट जोन में मेडिकल स्टोर भी नहीं खुलेंगे
बाजार बंद रहेंगे लेकिन मेडिकल स्टोर और बैंक खुली रहेंगी। मगर, कंटेनमेंट जोन में मेडिकल स्टोर और बैंक भी नहीं खुलेंगी। तहसीलदार टूंडला गजेंद्र पाल सिंह का मीडिया से कहना है कि तीन दिन तक पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा। दुकान खोलने पर कार्रवाई की जाएगी।