आगरालीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला. उन्नाव से आगरा आ रहे थे अधिशासी अभियंता. समय रहते बची जान…स्कॉर्पियो जलकर हुई खाक
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा होने से बच गया. कानपुर निवासी और उन्नाव में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता अपने चालक के साथ स्कॉर्पियो द्वारा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से आगरा किसी काम से आ रहे थे. फतेहाबाद पार करने के बाद अचानक उनकी कार में आग लग गई. समय रहते कार सवारों ने अपनी जान बचा ली लेकिन पल भर में ही कार आग का गोला बन गई और जलकर पूरी तरह से खाक हो गई.ये है मामला
कानपुर के कल्यानपुर 150 आरकेपुरम में अनिल मिश्रा रहते हैं. अनिल मिश्रा उन्नाव में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता हैं. मंगलवार को वह चालक धर्मेंद्र राजपूत के साथ स्कॉर्पियो कार से आगरा आ रहे थे. कार चालक के अनुसार फतेहाबाद क्षेत्र के टोल प्लाजा 21 के पास कार में गियर ठीक से नहीं लग रहा था जिसके चलते कार धीरे चल रही थी. इसी दौरान थाना डौकी के एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 14.900 पर पहुंचते ही कार में से धुआं निकलने लगा.