मथुरालीक्स…आगरा, फिरोजाबाद के बाद अब मथुरा में प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा प्रेमी. इसकी भी यही कहानी—प्रेमिका को बुलाओ नहीं तो जान दे दूंगा…
आगरा और फिरोजाबाद के बाद अब मथुरा में प्रेमिका के लिए प्रेमी टावर पर चढ़ गया. कोसीकलां में प्रेमिका से शादीन होने से नाराज प्रेमी सोमवार सुबह रेलवे के 100 मीटर टेलीकॉम टॉवर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा. सूचना पर आरपीएफह, सिविल पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वो प्रेमिका को बुलाने की जिद करने लगा और न बुलाने पर कूदकर जाने देने की धमकी देने लगा.आरोपी प्रेमी गोपाल बाग का रहने वाला आकाश है. युवक ने टावर से बनाकर भेजे वीडियो में कहा कि लड़की के परिजनों ने मारपीट की है और हस्ताक्षर कराने का अरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उसके साथ कोई हादसा होता है तो लड़की के परिजन जिमेदार होंगे. युवक की मां और उसकी मौसी भी वहां पहुंच गई. नीचे उतरने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना.
बता दें कि इससे पहले करीब चार दिन पहले आगरा के शाहदरा में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था और वह भी प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा. किसी तरह उसे समझा कर नीचे उतारा गया था. वहीं दो दिन पहले फिरोजाबाद में भी एक युवक इसी तरह टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा और वह भी प्रेमिका को बुलाने की बात कहने लगा. करीब साढ़े तीन घंटे बाद उसे समझा कर नीचे उतारा गया था.