मथुरालीक्स…मथुरा में धू धू कर जला फर्नीचर शोरूम. भीषण आग से जल गया सारा सामान. लपटों को लेकर फैली दहशत. लाखों का नुकसान
आगरा मंडल के मथुरा जिले में सोमवार को बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई. कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. यह देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी देर तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन इस आग में शोरूम में रखा सारा सामान जलगया. फर्नीचर स्वामी के अनुसार करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है.