Sunday , 15 November 2026
Home बिगलीक्स Minister Smriti Irani Visit Taj Mahal with daughter Zoish from Mehtab Bagh
बिगलीक्स

Minister Smriti Irani Visit Taj Mahal with daughter Zoish from Mehtab Bagh

307

आगरालीक्स… आगरा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ताजमहल का दीदार करने के लिए अपनी बेटी के साथ पहुंची, कुछ ऐसा हुआ कि वे ताजमहल के अंदर अपनी बेटी के साथ नहीं गईं, गर्मी और उमस से परेशान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ताजमहल को मेहताब बाग से देखने की प्लानिंग की, पुलिस सुरक्षा के बीच वे मेहताब बाग पहुंची लेकिन यहां भी वे कुछ देर रुकीं, मेहताब बाग से यमुना की तरफ से अपनी बेटी के साथ ताजमहल देखा और दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

irani 3

शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी आगरा पहुंची, उनके साथ गाडी में बेटी जोईश भी थी। उनके आने की जानकारी होने पर ताज सुरक्षा की पुलिस अलर्ट हो गई। वे गाडी से ताजमहल के पास एक होटल में पहुंची, यहां कुछ देर रुकने के बाद वे अपनी गाडी से बेटी जोईश के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए शिल्पग्राम आईं। यहां ताज सुरक्षा में तैनात पुलिस से ताजमहल के दीदार की जानकारी ली, सूत्रों के मुताबिक गर्मी और उमस अधिक थी। शिल्पग्राम में गाडी खडी करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी और उनकी बेटी जोईश नीचे उतरी, सुरक्षा कर्मियों से ताजमहल जाने के रास्ते की जानकारी ली, शिल्पग्राम से गोल्पफ कार्ड से पहले पूर्वी गेट पर पहुंचा जाता है, इसके बाद ताजमहल में प्रवेश करते हैं, ताजमहल में मुख्य द्वारा से प्रवेश के बाद मुख्य मकबरे तक पहुंचने में भी समय लगता है। यहां भीड भी रहती है। गर्मी अधिक होने और लोग ना पहचान लें, जिससे भीड लग सकती है, उन्होंने ताजमहल देखने के अन्य विकल्प की जानकारी ली।

मेहताब बाग से किया ताज का दीदार
केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी को बताया गया कि मेहताब बाग से दूर से ताजमहल देखा जा सकता है, ताजमहल के बगल से यमुना है, उसके बाद मेहताब बाग है, वहां भीड भी नहीं रहती है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी अपनी बेटी जोईश के साथ मेहताब बाग पहुंची। यहां गेट पर उनकी गाडी रुकी, वे अपनी बेटी के साथ मेहताब बाग में गईं और उसे ताजमहल का दीदार कराया कुछ देर रुकी, फोटो ​और सेल्फी ली। इसके बाद वे मेहताब बाग से चली गईं, वे यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav

आगरालीक्स …आगरा में सपा के ​दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Sammelan Agra Live: Former CM Akhilesh Yadav reaches in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra

आगरालीक्स…डिजिटल पेमेंट के दौर में वस्तु विनिमय जैसा अहसास! सर्जरी के बाद...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Mahasammelan: Former CM Akhilesh Yadav reaches 12.30 PM

आगरालीक्स ...आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

error: Content is protected !!