आगरालीक्स …आगरा में युवती के सिर में गोली मारी, युवती को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के कालिंदी विहार थाना एत्माउदृदौला में मनीष अपनी पत्नी 26 वर्षीय गुंजन सहित परिजनों के साथ रहता है। मंगलवार को गुंजन और उसके परिजन छत पर सो रहे थे, आधी रात को नकाबपोश बदमाशों ने धाबा बोल दिया। उन्होंने गुंजन के सिर में गोली मार दी, गंभीर हालत में गुंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पडोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है, ऐसे में गोली मारने की घटना के पीछे रंजिश सहित अन्य कारणों की जांच की जा रही है।