Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Now India attacks Pakistan, air strikes on many cities including Lahore
बिगलीक्स

Now India attacks Pakistan, air strikes on many cities including Lahore

385

आगरालीक्स…जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में सभी स्कूल कॉलेज बंद…आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हाइअलर्ट……भारत का जवाबी हमला, लाहौर सहित कई शहरों पर हवाई हमले. पाकिस्तान का एफ 16 मार गिराया. पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल का मैच रद्

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. भारत के आपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू, पंजाब और राजस्थान में कई जगह सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया है. इसको लेकर हाईअलर्ट जारी किया गया है. पूरे जम्मू में ब्लैकआउट किया गया है. साथ ही पंजाब के गुरदासपुर और राजस्थान के जोधपुर सहित कई शहरों में 8 घंटे का ब्लैकआउट किया गया है. पूरे मार्केट और शहर में सन्नाटा पसरा है और अंधेरा छाया हुआ है.

स्कूल कॉलेज बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर पंजाब में तीन दिन सभी स्कूलों व कॉलेज को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर में b स्कूल कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे. राजस्थान में भी पाकिस्तान सीमा से सटे सभी जिलों के स्कूल बंद रहेंगे.

यूपी में भी हाइअलर्ट , आगरा में चेकिंग

पूरे उत्तर प्रदेश में हाइअलर्ट किया गया है. आगरा में b चेकिंग की जा रही है.

भारत ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले को नाकाम करने के बाद भारत ने जवाबी हमला किया है. भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट पर हवाई हमले किए हैं.

आईपीएल का मैच रद कर दिया गया है.
इधर पाकिस्तान की ओर से पठानकोट एयरबेस पर अटैक की खबर आते ही हिमाचल के धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मैच को रद कर दिया गया है.. सारी फ्लड लाइटस को बंद कर दिया गया है. इमरजेंसी गेट खोल दिए गए हैं और बाहर खड़े लोगों को वहां से हटा दिया गया है.

जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरबेस को बनाया​ निशाना
पाकिस्तान ने गुरुवार रात आठ बजे पंजाब के पठानकोट एयरबेस और जम्मू के एयरपोर्ट को निशाना बनाना चाहा. पाकिस्तान कीरतफ से ड्रोन के साथ बलस्टिक मिसाइलें छोड़ी गई हैं. हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया है. पाकिस्तान के एफ 16 को भी भारत ने मार गिराया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

error: Content is protected !!