आगरालीक्स…Highalert….आईपीएल में पंजाब और दिल्ली का मैच रोका गया. फ्लडलाइट्स बंद. भारतीय सेना ने जम्मू में पाकिस्तानी एफ 16 को मार गिराया. पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान, पंजाब में कई जगह हमला…
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. भारत के आपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू, पंजाब और राजस्थान में कई जगह सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया है. इसको लेकर हाईअलर्ट जारी किया गया है. पूरे जम्मू में ब्लैकआउट किया गया है. साथ ही पंजाब के गुरदासपुर और राजस्थान के जोधपुर सहित कई शहरों में 8 घंटे का ब्लैकआउट किया गया है. पूरे मार्केट और शहर में सन्नाटा पसरा है और अंधेरा छाया हुआ है.
आईपीएल का मैच रद कर दिया गया है.
इधर पाकिस्तान की ओर से पठानकोट एयरबेस पर अटैक की खबर आते ही हिमाचल के धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मैच को रद कर दिया गया है.. सारी फ्लड लाइटस को बंद कर दिया गया है. इमरजेंसी गेट खोल दिए गए हैं और बाहर खड़े लोगों को वहां से हटा दिया गया है.
जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरबेस को बनाया निशाना
पाकिस्तान ने गुरुवार रात आठ बजे पंजाब के पठानकोट एयरबेस और जम्मू के एयरपोर्ट को निशाना बनाना चाहा. पाकिस्तान कीरतफ से ड्रोन के साथ बलस्टिक मिसाइलें छोड़ी गई हैं. हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया है. पाकिस्तान के एफ 16 को भी भारत ने मार गिराया है.