आगरालीक्स …आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुंडई कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, उनका बेटा घायल हो गया है।
मंगलवार रात को दुर्गापुरी, मेट्रो स्टेशन आलमबाग लखनऊ निवासी लकी राय (60) पत्नी राजकुमार अपने पुत्र आदित्य राय (32) के साथ रात करीब नौ बजे हुंडई आई 20- यूपी 32 एचएल 5096 से लखनऊ आ रही थीं। कठफोरी क्षेत्र के 74 किलोमीटर के पास जैसे ही गाड़ी पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में आगे बैठी लकी राय की मौके पर मौत हो गई। वहीं गाड़ी चला रहे उनके बेटे आदित्य राय घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और इसकी सूचना यूपीडा और पुलिस को दी गई। आनन-फानन में यूपीडी के कर्मी और इंस्पेक्टर नगला खंगर लक्ष्मण ङ्क्षसह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
फाइल फोटो