Tuesday , 13 January 2026
Home मनोरंजन Perfect couple shares their secrets to lasting marriage
मनोरंजन

Perfect couple shares their secrets to lasting marriage

1
 2  आगरालीक्स……. आज आपको शादी के 15 साल बाद खुशहाल जिंदगी जी रहे दंपति से मिलवाते हैं। उनकी 15 साल की शादीशुदा जिंदगी में संघर्ष है, कॉमेडी और ड्रामा भी है, वे अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी के साथ मुंबई और इंदौर के सफर पर हैं। इस दौरान उन्हें पहली बार अपने परिवार के नजदीक आने का मौका मिला। किस तरह अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशनुमा बनाया जा सकते हैं, उन्हीं की जुबानी।
दवा निर्माता कंपनी मोदी मुंडी फार्मा, मेरठ में क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर प्रदीप शर्मा 18 नवबंर 2000 को मृदुला शर्मा के साथ दांपत्य बंधन में बंधे, उनकी पहली मुलाकात चंद सेकेंड की थी, जीवन साथी को लेकर दोनों के सपने थे पर परिजनों की हां में हां मिलाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। खैर शादी हुर्इ्, यहां भी कुछ समस्याएं आई, इसके बाद चार बाई चार के कमरे में जिंदगी (2500 रुपये प्रतिमाह तनख्वाह)  शुरू हुई, आमदनी कम और जिम्मेदारी ज्यादा, कंधे झुकते इससे पहले ही प्रदीप शर्मा ने अपने कार्य क्षेत्र में कदम जमा लिए। बडा बेटा गुनगुन और बेटी रुनझुन के आने से परिवार पूरा हो गया, इसी बीच एक दिन अपने काम में समझौता न करने पर उन्हें नौकरी छोडनी पडी। इस पल उनकी पत्नी मृदुला शर्मा ने उनका साथ दिया। कुछ महीने बाद ही उन्हें नौकरी मिल गई।
अब उनका मेरठ में घर है, एक गाडी है, एक बीवी और दो बच्चे हैं। हाथरस के एक गांव के रहने वाले प्रदीप शर्मा मुंबई बीच पर परिवार के साथ मस्ती कर रहे हैं। जिस परिवार में घूंघट  में रहना पडता था, उनकी पत्नी मृदुला शर्मा जींस टॉप में उनसे ज्यादा हॉट और सेक्सी लग रही हैं, हां जवान भी।

ये हैं जिंदगी के अनुभव
खुद पर भरोसा रखो, अपने काम में परफेक्ट रहो।
ऑफिस की बात ऑफिस तक ही सीमित रहने दो, उसे घर तक न लेकर आओ
अपने माता पिता को पूरा सम्मान दो, लेकिन जीवनसाथी को भी नजर अंदाज न करो
अपने ससुराल पक्ष का विरोध न करो पर उनके सुझावों को सोच समझने के बाद ही अमल में लाएं
ऑफिस की तरह अपने घर परिवार में भी एक टीम बनाओ, उनके साथ अपने खटटे मीठे पलों को शेयर कर सको
बच्चों की जरूरतें पूरी करो, उनकी मांग पर ज्यादा ध्यान न दो

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra News: Taj Literature Festival, a confluence of film, literature and music, begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोच और रूह के जश्न, फिल्म साहित्य और संगीत की...

मनोरंजन

Agra News: Actor Rajpal Yadav impressed everyone with his style in Agra…#agranews

आगरालीक्स…500 बार मौके मिले तो हर बार कलाकार ही बनना चाहूंगा, आगरा...

मनोरंजन

Agra News: Actor Rajpal Yadav is arriving in Agra tomorrow. The two-day Taj Literature Festival will be inaugurated…#agranews

आगरालीक्स…अभिनेता राजपाल यादव कल आगरा आ रहे हैं. दो दिवसीय ताज साहित्य...

मनोरंजन

Taj Sahitya Utsav 2026: Rajpal Yadav, Panchhi Jalaunvi, Mumtaz Naseem and many other will be present…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज साहित्य उत्सव 10.11 जनवरी को, अभिनेता राजपाल यादव, गीतकार...

error: Content is protected !!