आगरालीक्स… आगरा के चौकीदारों ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किए, सवाल का जवाब दिए, आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में चौकीदारों के सवालों के जवाब पीएम नरेंद्र मोदी में दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिक के माध्यम से दिए।
रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण आरबीएस कॉलेज, आगरा सहित देश के आठ शहर में किया गया। आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज में शाम को चौकीदारों के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
ये पूछा सवाल
आगरा से राकेश वाल्मीकि ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि कांग्रेस बार बार झूठ बोलती है। उसका उद्देश्य क्या है आखिर वो कब समझेगी की झूठ के पांव ज्यादा नहीं होते।
पीएम मोदी का जवाब मोदी ने कहा कि कांग्रेस का झूठ सीजनल होता है। इसका एक ईको सिस्टम है, जिससे सौ सौ बार बोलते हैं।
‘कई बार झूठ फैलाया गया’
उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव चल रहा था तो झूठ फैलाया गया कि चर्च पर हमले हो रहे थे। बिहार में चल रहा था तो कहा गया कि मोदी आया है आरक्षण जाने वाला है। संविधान खतरे में है। देश में आरक्षण हटाने की बात हो रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अवार्ड वापसी गैंग आयी। मैंने सरकार में पूछा-क्या क्या आया है? लेकिन कुछ आया नहीं ,जो पैसे दिए वो भी नहीं आया और चुनाव जाते ही यह गैंग वापस चला जाता है। आप सच बताते चलिए उनकी झूठ की ताकत नहीं टिक पाएगी।
मोदी ने कहा कि एक दिन एक आंकड़ा दूसरे दिन दूसरा, तीसरे दिन तीसरा। उनकी मैमोरी में गड़बड़ होने के कारण उन्हें बार बार आंकड़े बदलने पड़ते हैं।सत्य के सहारे जीना है, जो दिल में हो निकलता है। सत्य बोलते जाइये जीत निश्चित है।
सोपफा हटवाया
सीएम योगी आदित्यनाथ पांच बजे के बाद आरबीएस डिग्री कॉलेज पहुंचे, यहां उनके बैठने के लिए सोफा पडा हुआ था, उन्होंने सोफा हटवा दिया और कुर्सी पर आम लोगों के साथ बैठे।