आगरालीक्स ..आगरा विवि के छात्र नेता छात्र संघ चुनाव कराने की मांग के लिए कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचा, यहां कुछ ऐसा हुआ कि डीएम के आदेश पर छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उनके आईडी कार्य चेक किए गए। चार छात्र नेताओं को पुलिस पकड कर नाई की मंडी थाने ले आई। उनके साथी भाग खडे हुए। शाम को छात्र नेताओं को थाने से छोड दिया गया।
आगरा विवि के छात्र नेता छात्र संघ चुनाव कराने की मांग के लिए कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचा, यहां कुछ ऐसा हुआ कि डीएम के आदेश पर छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उनके आईडी कार्य चेक किए गए। चार छात्र नेताओं को पुलिस पकड कर नाई की मंडी थाने ले आई। उनके साथी भाग खडे हुए। शाम को छात्र नेताओं को थाने से छोड दिया गया।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में तीन दिन से छात्र नेता छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को छात्र नेता कलक्ट्रेट में डीएम एनजी रवि कुमार को ज्ञापन देने पहुंचे। डीएम के कार्यालय में छात्र नेताओं के रवैया और उनके बोलने के तरीके से हंगामे का माहौल बन गया, इस पर डीएम एनजी रवि कुमार ने छात्र नेताओं को हिरासत में लेने के आदेश दे दिए।
चेक किए गए आईडी कार्ड, चार छात्र नेता को थाने भेजा
छात्र नेताओं के आईडी कार्ड चेक किए गए, इसमें से कुछ विवि के छात्र नहीं थे, इसके बाद सतीश सिकरवार, बिलाल अहमद, अमित प्रताप और अंकुश गौतम को हिरासत में लिया गया। पुलिस चारों को पकडकर थाना नाई की मंडी ले आई, यहां तस्करा डाला गया। शाम को चारों छात्र नेताओं को हिदायत देकर छोड दिया गया
फाइल फोटो