आगरालीक्स ..आगरा में सिनेमा हॉल के पीछे फॉम के गोदाम में लगी आग, दीपावली पर आतिशबादी चलाने से लगी आग, दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पाया।
आगरा में दीपावली पर पटाखा बाजार में लगी भीषण आग के बाद दूसरी घटना, दीपावली पर रविवार को जगदीश पुरा क्षेत्र के फॉम के गोदाम में आग लग गई। गोदाम के पीछे ही सिनेमा हॉल है, आग की लपटें उखडने से खलबली मच गई, लोगों की भीड लग गई, दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रॉकेट से लगी आग
बताया जा रहा है कि दीपावली पर बच्चे रॉकेट चला रहे थे, रॉकेट जलने के बाद फॉम के गोदाम में पहुंच गया। इससे आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती चली गईं।
छोटी दीपावली पर पटाखा बाजार चलकर स्वाह
26 अक्टूबर 2019 को एनसी वैदिक स्कूल, सुल्तानपुरा आगरा कैंट के सामने लगे अस्थायी बम पाटाखा बाजार में आग लग गई, मैदान में 11 दुकानें थी, लोग बम पटाखे खरीद रहे थे और बाहन खडे हुए थे। आग लगते ही बम पटाखे और अनार धू धू कर जलने लगे, दुकानदार और बम पटाखे खरीदने आए ग्राहक अपने वाहन छोडकर जान बचाने के लिए भागने लगे, आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, लोगों की भीड लग गई।
11 दुकानें और वाहन जलकर स्वाह
भीषण आग में पटाखा बाजार में लगी 11 दुकानें और वहां खडे वाहन जलकर स्वाह हो गए, धूं धूं कर दुकानें चलती रहीं और बेबस कारोबारी दुकान जलती देखते रहे, करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकानें जलकर स्वाह हो चुकी थी।
लाखों का नुकसान
बम पटाखों की दुकानों में लाखों कीमत के बम पटाखे और कैश रखा हुआ था, वहीं आग में कई दोपहिया वाहन जलकर स्वाह हो गए, इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
बच्चे के पटाखा चलाने से लगी आग
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि शनिवार शाम छह बजे पटाखा बाजार में भीड लगी हुई थी, एक बच्चे ने बाजार परिसर में ही पटाखा चला दिया। चिंगारी एक दुकान में पहुंच गई, पल भर में दुकान में रखे बम पटाखे धूं धूं कर जलने लगे, एक के बाद एक 11 दुकानों में आग फैलने से बम पटाखे सहित दुकान और वाहन जलकर स्वाह हो गए।
29 अक्टूबर तक लगाया गया है पटाखा बाजार
25 से 29 अक्तूबर तक अस्थायी पटाखा बाजार के लिए लाइसेंस दिए गए हैं। लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया काफी देर से पूरी की गई। इसके चलते आधी अधूरी तैयारी में ही बम पटाखा बाजार सजा दिया गया।