अलीगढ़लीक्स… ( 8 August ) । एएमयू की सेकेंड्री स्कूल सर्टीफिकेट परीक्षा 10वीं कक्षा की टॉपर पूर्वी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया है।
तूबा और प्रियांशी दूसरे स्थान पर
परीक्षा परिणाम शनिवार की शाम को घोषित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं पूर्वी गुप्ता ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए है, जबकि तूबा हुसैन और प्रियांशी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से 500 में से 491 अंक प्राप्त किए।
केशव भी रहे सफल
एसटीएस हाई स्कूल के केशव वार्ष्णेय ने 500 में से 490 अंक हासिल किए। एएमयू सिटी स्कूल के अभिनव कुमार और सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स की सारा साजिद खान ने भी 500 में से 490 अंक हासिल किए।
रिजल्ट वेबसाइट पर किया अपलोड
सेकेंड्री स्कूल सर्टीफिकेट परीक्षा 10वीं कक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.amucontrollerexams.com पर अपलोड कर दिया गया है।
दसवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1438 छात्र शामिल हुए, जिसमें 1355 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की।
कुलपति ने सफलता पर दी बधाई
एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ये परीक्षाएं कठिन समय के बीच आयोजित की गईं। उन्होंने इन कठिन समय में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को इस सफलता पर बधाई भी दी।