Wednesday , 14 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Retire engineer & his wife killed in road accident
टॉप न्यूज़

Retire engineer & his wife killed in road accident

eng
आगरालीक्स
 ….आगरा में सिविल लाइंस स्थित बैंक कॉलोनी में रहने वाले जल निगम के सेवानिवृत्त इंजीनियर दंपति की उन्नाव में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। हादसे में रेल अधिकारी बेटे की हालत गंभीर है, उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन बैंक कॉलोनी में शरद अग्रवाल 64 अपनी पत्‍‌नी शोभा के साथ रह रहे थे, उनके बडे बेटे शिशिर गांधी गुजरात में रह रहे हैं और छोटे बेटे शशांक लखनऊ में रेलवे अधिकारी हैं। उनकी बहन उमा नौ बैंक कॉलोनी में रह रही हैं, उनकी बेटी ईशू की सोमवार को शादी थी। मंगलवार को भांजी ईशू को विदा करने के बाद दोपहर में शरद अग्रवाल, उनकी पत्नी शोभा छोटे बेटे शशांक के साथ कार से लखनऊ के लिए निकले। सोहरामऊ पर उनकी कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई, भीषण हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। शशांक को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Car and a bike collided head-on in Agra. One young man died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार और बाइक की जोरदार आमने—सामने की टक्कर. 25 साल...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Lohri was celebrated with joy and enthusiasm in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में आनंद और उत्साह के साथ मनाया गया लोहड़ी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Golden opportunity to travel to Puri Kolkata Gangasagar via Bharat Gaurav Tourist Train…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ...

टॉप न्यूज़

Agra News: Rui Ki Mandi railway gate will remain closed for six days…#agranews

आगरालीक्स…जरूरी खबर, रुई की मंडी रेलवे फाटक छह दिन के लिए रहेगा...

error: Content is protected !!