आगरालीक्स…आपके भी ज्वाइंट में दर्द और अकडन है, यह गठिया हो सकती है। आगरा के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा विजय गुप्ता ने बताया गठिया क्या है और क्या है इलाज।
रूमेटॉयड अर्थराइटिस, यह लो वेट ज्वाइंट यानी कम वजन सहने वाले जोड, जैसे हाथ के ज्वाइंट, उंगलियों के ज्वाइंट में होने वाली बीमारी है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डा विजय गुप्ता ने बताया कि रूमेटॉयड अर्थराइटिस आटो इम्युन डिसआर्डर है। इस बीमारी में समय से इलाज ना मिलने पर समस्या बढती जाती है। ज्वाइंट में दर्द बढने लगता है, बीमारी बढने के साथ उंगलियों का आकार तक बदल जाता है, विकृति होने लगती है।
दवाओं से कंट्रोल कर सकते हैं गठिया
रूमेटॉयड अर्थराइटिस को दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है। अब कई नई दवाएं भी आ गई हैं। दवाओं के साथ कुछ व्यायाम भी बताए जाते हैं। इससे बीमारी की रोकथाम हो जाती है।
ज्वाइंट में दर्द बढी समस्या
घुटने, हाथ के ज्वाइंट में दर्द की समस्या बढने लगी है। 40 की उम्र में भी मरीज ज्वाइंट दर्द की समस्या लेकर आ रहे हैं। इसके लिए बदली जीवनशैली और खान पान प्रमुख कारण हैं। पौष्टिक आहार लेने के साथ ही नियमित व्यायाम करें।
Dr Vijay Gupta
Elite Clinic
Shop No – 18 Shanti Madhuvan Plaza , Agra
9897711603