आगरालीक्स….. आगरा में रोड बनाते समय कुत्ते पर गर्म डामर डालकर रोल रोलर चलाने के मामले में नया मोड, कुत्ते के पोस्टमार्टम में बडा खुलासा। कुत्ते की मौत सात दिन पहले हो गई थी। शव सडक किनारे पडा रहा, उसे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नहीं उठाया, इसी शव पर आरपी इन्फ्रावेंचर कंपनी के कर्मचारियों ने सडक बना दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट किए गए चारों कर्मचारियों को थाना सदर से ही जमानत दे दी गई थी।
आगरा में सोमवार रात को थाना सदर के फूल सैयद चौराहे के पास रोड बन रहा था, यह रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने आरपी इन्फ्रावेंचर कंपनी को ठेका दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात को सडक किनारे सो रहे जिंदा श्वान पर गर्म डामर डालने के बाद रोड रोलर चला दिया। डामर में श्वान का पैर के नीचे का हिस्सा दब गया, श्वान की तडप तडप कर मौत हो गई। मंगलवार सुबह डामर के नीचे श्वार का पैर से नीचे का हिस्सा दबा देख लोगों ने प्रदर्शन किया।
दर्ज किया गया था मुकदमा
इस मामले को लेकर स्थानीय संगठनों ने प्रदर्शन किया था, इसकी शिकायत पीएफए चेयरमैन मेनिका गांधी से भी की गई, स्थानीय पीएफए के अधिकारी भी आ गए। जेसीबी मंगाकर कुत्ते का शव डामर से बाहर निकाला गया। थाना सदर इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में गोविंद पाराशर की तहरीर पर आरपी इंस्ट्रक्टर कंपनी के कर्मचारियों पर धारा 428, 429 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चार अरेस्ट
इस मामले में थाना सदर इंस्पेक्टर ने रोड बनाने वाली आरपी इन्फ्रावेंचर कंपनी के सुपरवाइजर रविंद कुमार निवासी सुरीर जिला मथुरा, मशीन चालक कुलदीप निवासी भिंड मध्य प्रदेश, लेवर सतीश निवासी भिंड मध्य प्रदेश और वीरेंद्र निवासी अतरौली, अलीगढ को अरेस्ट किया है। इन सभी को थाने से जमानत दे दी गई थी।
सात दिन पहले मौत, कोई चोट नहीं
मामला तूल पकडने के बाद पशु चिकित्सक से कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, इसमें शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत सात दिन पहले बताई गई है। इस तरह सात दिन से शव पडा हुआ था।