आगरालीक्स… आगरा के डीईआई की शिक्षिका की सडक हादसे में मौत हो गई, डीईआई के पास उनकी एक्टिवा में डंपर ने टक्कर मार दी, शिक्षिका हेलमेट पहने होती तो जान बच सकती थी।
आगरा के न्यू आगरा की जयराम बाग कॉलोनी निवासी डॉ इंदुवंशी डीईआई में संस्क्रत की शिक्षिका थीं। उनके पति महाराज स्वरूप शर्मा होम्योपैथी के चिकित्सक हैं। मंगलवार को वे डीईआई से साथी शिक्षिका अनीता सिंह के साथ स्कूटी से डीईआई से घर लौट रहीं थी, वह पीछे बैठी थी और अनीता सिंह स्कूटी चला रहीं थी। डीईआई इंजीनियरिंग संस्थान के पास डंपर ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। अनीता सिंह और डॉ इंदुवशी को घायल अवस्था में एसएन में भर्ती कराया गया।
सिर में चोट से मौत
डॉ इंदुवंशी को एसएन इमरजेंसी में म्रत घोषित कर दिया गया, डॉ इंदुवंशी के सिर में अंदर चोट लगी थी, पुलिस का कहना है कि वे हेलमेट पहने होती तो जान बच सकती थी। वहीं, शिक्षिका अनीता सिंह का इलाज चल रहा है।
सदमे में शिक्षक, डीईआई रोड पर होते रहते हैं हादसे
इस घटना से डीईआई के साथी शिक्षक सदमे में हैं। डीईआई से पोइया घाट की तरफ तेज स्पीड में वाहन चलते हैं। यहां कई कट हैं, इससे हादसे होने की आशंका रहती है।